Tuesday, November 27, 2007

ठंडक

मैंने सोचा कि आज सुबह मैं ठंड, इसके अनुभव, और ऐसे चीजों पर लिखूं क्योंकि यहाँ पर बहुत ठंड हो रही है। तो, मैं यहाँ बैठ कर ब्लोग लिख रहीं हूँ और महाभारत को राजश्री.कॉम से सुन रहीं हूँ। इस वक्त मैंने इस पर लिखने का निर्णय ले लिया।
ठंड बहुत कम लोग से बर्दाश्त होता है। खासकर जब बर्फ सड़क पर आधी पिघली हुई और आधी जमी हुई है। इससे चलने मे बहुत कठिनाए होती हैं। कल मेरे पैन्ट पूरी तरा भीग गया था। जुराब सुबह ही भीग गए थे और रात को इस के कारण बहुत तड़प हो रही थी। दिन मे एक दो बार मुझे लगा कि मैं वापस कमरे मे चली जाऊं। एक बार तो क्लास बंक करने मे तो कोई बुराई न है न? लेकिन मैंने साहस बडाकर क्लास मे कदम रखा। आज कल से भी ज़्यादा ठंडा होगा और आज बंक करना आसान होगा। एक ही क्लास है और वह मेरे लिए आसान है. लेकिन मैं नहीं करूंगी। क्यों? पहले- तीन महीनों के लिए ठंड होगी और तीन महीनों के लिए तो मैं क्लास नहीं बंक कर सकती। लेकिन सब से बड़ा कारण, मुझे लगता है कि ठंड हमारी परीक्षा है। इस से भगवान देख त है कि हमारा निश्चय कितना अटल हैं। हम क्या क्या पार करके दुनिया मे कुछ कमाएँ। हम इस दुनिया मे सिर्फ नाचने नहीं आए। हमे कुछ कमाना है कुछ कर दिखाना है।
ठंड हमे यह मौका देता है, दिखलाने के लिए कि हमारा निश्चय कितना द्रिड है।

Saturday, November 24, 2007

कृतज्ञता और inchanted

मेरे पास एक अच्छा परिवार है। इस से मेरे पास एक अच्छा 'सुप्पोर्ट सिस्टम' है। मुझे मिशिगन जैसे विश्वविध्याले पर पढ़ने का अवसर मिला है। मुझे लगता है कि इन चीजों के बारे मे सोचना बड़ा अवशक है।

दूसरे विषय- मैं अपने भाई के बेटी के साथ इन्चान्टेड देखा। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आया। एक कारण था कि यह एक नई किसम की परी कथा है। और वह भी डिज्नी से। जिनको नहीं पता, डिज्नी एक कम्पनी है जिसने सारे मशहूर परी कथा को सेलुलोईद पर डाला है। तो डिज्नी से एक ऐसी फिल्म जिसमे राजकुमारी लड़के को बचाती है। जो सब को संभालती है। यह देख कर मुझे बहुत अच्छा लगा। इससे तमाम लड़का लड़कियों को पता चलेगा कि लड़कियाँ भी लड़ सकती है। सिर्फ दिमाक से ही नहीं बल्की बल के साथ भी।
यह एक अपवाद नहीं है। थोडे साल पहले एक और ऐसे ही परी कथा बनी थी- प्रिंस एंड मी। उस मे राजकुमार थोडा दुर्बल था। वह अंग्रेज़ी और भाषाओं के जानकारी रखता था और लडकी चिकित्सक बनना चाहती थी। यह 'उल्टा' है।
इससे अच्छा असर पड़ता है- लोगों को पता चलता है कि लडकी सिर्फ एक नहीं अनेक काम कर पाती हैं। काश आज के बोलीवुड मे भी कोइ ऐसी फिल्म कामियाब हो पाती--जब मैं यह फिल्म देखने गयी एक चोटी सिनेमा मे बहुत बड़ी क्यू थी। पहली शोविंग मे जा ही नहीं पाए। और मेरी बाबू को यह फिल्म अच्छी भी लगी। दो तीन मोड़ पर उसने मेरा हाथ जोर से पकडा हुआ था और वह बादमे बोली- कितनी अच्छी फिल्म थी! उसको नारीवाद के बारे मे कम पता है तो जब मैंने बड़ी ख़ुशी से कहा- "वह कितनी प्रगतिशील फिल्म है" उसने बोला क्यों?
जब मे किसी और से वाद-विवाद कर रही थी इस के ऊपर वह बोलली "आई डोंट गेट इट" मैंने उसके प्यार से कहा "कुछ नहीं, बेटा"
लेकिन उसके मन मे यह कहानी का अच्छा असर होगा। एक बार मेरी एक अध्यापिका ने बोला-लोग पूछते हैं कि बच्चे तो गीता का समकार्थ नहीं समझते तो क्यों उन्हें श्लोक सिखाएं? मेरा जवाब है कि अभी वह अर्थ नहीं समझते लेकिन श्लोक तो मन मे बसते है। और बडे होकर वह अर्थ समझ जाएँगे और श्लोक को जानकार उनको आसानी होगी" वैसे ही यह कहानियाँ हैं। यह हमे याद रहते हैं और बडे होकर जब हम निर्णय ले रहे होते हैं हमे कहानियाँ याद आतें है। चाहे वह दादी के बताए हुए कहानी यह गाए हुए लोरी हों यह परी कथा। तो, जैसे आप मेरे से सुनते सुनते थक गए हो, इस लिए यह सोचना कि फिल्मों और कहानियों मे क्या पेश किया जा रहा है यह अहम है।
एक और बात- यह समाज के बदलाव का एक संकेत है क्योंकि डिज्नी एक ऐसी कम्पनी है जो यह ध्यान मे रख कर चलती है। पहले जब अमरीकी मे रेसिस्म दिखा सकते थे तब उन्होने एक रेसिस्ट फिल्म बनाई थी। लेकिन अब उन्होने एलान किया है कि वह एक ऐसी परी कथा बनाएंगे जिसमे अलाप-संख्यक लोग कुमार और कुमारी का रुप धारण करेंगे।

Wednesday, November 21, 2007

कल मैं अपने बुआ के यहाँ आई हुई हूँ। मैंने सोचा कि थान्क्स्गीविंग के मौक़े पर मैंने सोचा कि मैं कृतज्ञता के बारे मे बात करूं। कभी कभी हम ज़्यादा उलाहना देतें हैं यह शिक़ायत करतें हैं। लेकिन मैं बड़ी भाग्यशाली हूँ । मेरे पास एक अच्छा परिवार h

Sunday, November 18, 2007

शूताऊt अट लोखंडवाला

कल का थकान और आज अच्छी तरा से काम हुआ! बहुत अछा लगा। आज मैंने शूटाउट ऐट लोखंडवाला
देखा का एक क्लिप देखा। वह अंत का क्लिप था और उसमे पूछा गया कि आप क्या चाहते हैं? बाहर ए.टी.एस हो यह मोब। इस का जवाब देना मुश्किल है। इस फिल्म मे बहुत कोशिश कि गयी के दोनो तरफ के लोगों का जो तर्क था, जीवन था, वह दिखाया जाए।
मोब के लड़कों के भी परिवार वालों, उनके भी दुःख को दिखाया और पोलिस वालों के कुर्बानियां। और अंत मे बताते हैं कि ए.टी.एस ने क्या कर दिखाया और उसके बंद करे जाने के बाद ही मुम्बई बम ब्लास्ट हुए। कारणकार्य-सम्बन्ध लगाना मुस्खिल है-ए.टी.एस। रोक पाती यह नहीं? लेकिन यह सब फिजूल की बातें हैं। सच बात है कि किसी कारन भारतीय सरकार ने इसे रोक दिया था। क्यों? यह वो ही जाने।
लेकिन जब मैंने फिल्म पहली बार जब मैंने फिल्म देखी तो मेरे अंदर बहुत घबराहट उमड़ी थी। ऐसे सरकारी फैसले से मुझे हमेशा डर लगा है क्योंकि मुझे लगता है के ऐसे शक्ति का इस्थिमाल ज़्यादातर गलत ही होता है। लेकिन फिर उन लोगों का क्या जो मारे जाते। जो तड़प तड़प के जीते। इस सवाल का मेरे पास जवाब नहीं। आप लोग ही मुझे बताएं।

Saturday, November 17, 2007

मेरी थकान

कई बार ऐसे क्यों होता है कि हमारा जी पढाई मे बिल्कुल नही लगता? ऐसे क्यों होता है। मुझे यह बहुत कम होता है लेकिन पिछले हफ्ते से मेरा मन बिल्कुल पढाई मे नही लग रहा। यह करने के लिए भी मैंने बैंड इट लाइक बेखम लगाया हुआ है और हर दो सेकंड मे कुछ और करने लग जाती हूँ। मुझे ३९१ के लिए प्रोब्लेम्ज़ करने चाहिए। लेकिन मैं ब्लोग लिख रहीं हूँ और बेंड इट को सुन रहीं हूँ। और अभी मुझे नींद आ जाएगी। देख लेना। आज भी कम काम होगा।
और कल मुझे एक जगह जाना ही जान है। लेकिन वह २ घंटे के लिए। लेकिन तैयार होने मे भी एक घंटा लग जाएगा। यही है मेरी दुविधा। देखा अब से ही मुझे जम्हाई आ रही हैं। इस हालत मे मैं ३९१ के लिए काम कैसे करूंगी? करना ही पडेगा। क्योंकि अगर यह प्रोब्लेम्ज़ नहीं कर पाए तो मुझे सोमवार को मदद लेने जाना चाहिए। क्योंकि फिर परीक्षा के मार्क्स देने वालें है वह तो फिर बहुत लोग उसके बारे मे उनसे बात करने जाएँगे तो फिर उनके पास हमसे बात करने के लिए कम वक्त होगा।

Friday, November 16, 2007

पहले: मिशिगन डेली मे मेरी तस्वीर थी। मेरा चहरा नही दिख रहा था लेकीन मेरी जाकट और पैंट दिख रही थी- मैं जीना-६ राल्ली मे शामिल थी। आप मुझे हर वक्त ज़्यादातर डाईयाग पर पा सकते हैं।

आज के मौसम मे बहुत लोगों दूसरे पर ध्यान दे रहे हैं। यह गलत है। हमे अपने पर और अपने कार्यों के बारे मे सोचना चाहिए। आप ने उस औरत से ठीक से बात कि। आपने उसे बुरी नज़रों सो क्यों देखा? ऐसे चीजों पर विचार करना उचित है।
आज फिरसे सुनने मे आया था कि आल शार्पटन ने राज्धाने मे राली लगाई कि सरकार और क्यों नहीं कर रहीं है लोगो को बचाने के लिए। लेकिन ऐसे नेताओं पूरे देश के बारे मे क्यों नहीं सोचते? कल दबाते मे किसी ने सही पूछा रेशल प्रोफयालिंग क्यों नहीं रोकते। जब आतंकवादी हमले हुए ही थे मेरे पापा और बहुत से लोगों ने कहा था कि हमे रेशल प्रोफयालिंग के साथ थोडी देर जीना होगा क्योंकि समझ सकते हैं कि क्यों। लेकिन अब बहुत ज़्यादा ही वक्त हो गया है। रेशल प्रोफयालिंग से कुछ नहीं होता। बहुत कम लोगों को सिर्फ रेशल प्रोफय्लिंग से पकडा जा सकता है। हाँ, अगर रेशल प्रोफयालिंग को बहुत से चीजों मे से एक्स इस्थिमाल किया जाए वह ठीक है। फिर उसका इस्थिमाल ठीक है. उचित है।

Wednesday, November 14, 2007

हमरे अंदर खोट

"तीजा तेरा रंग था मे तो" - यह चक दे का एक लाइन मेरे दिल मे गढ़ कर गया। सच बात है कि हर देश मे अन्य देश भक्तों को देश से बाहर माना जाता है- उनका कसूर- गलत जाती मे जनम।
रंग दे बसन्ती मे दिखातें है कि आज़ादी के लिए जान नौचावर करने वाले अश्फक़ल्लाह खान को रामप्रसाद बिस्मिल, एक और आज़ादी का सिपाही ने कहा "तुम अफ्घनिस्तान चले जाऊं। वह लोग तुम्हारे अपने है"
"तुम्हारे अपने? क्या मैं तेरा अपना नहीं?"
दो आज़ादी के सिपाही मे भी यह अंतर आ गया था। देश मे बहुत लोगों मे भी यह फरक आ जाता है-- मैं भारातीय हूँ, मेरा रंग ज़्यादा काला है इस लिए मैं औत्सोर्सिंग से परसन होंगी। नहीं मैं जानती हूँ कि इससे अमरीका को कितना और कैसे नुकसान पहुंच रहा है। बराक ओबामा काला है और उसका मध्य नाम हुसेन है तो वह भी कैसे सचा देश भक्त हो सकता है। गलत।
लेकीन इस क बारे मे बात करना आसान है। हम क्या करेंगे? मैंने भी यह भूल किया है कि मैं किसी के रंग यह पोशाक के कारण समझती हूँ कि वह भी एक तारा सोचता होगा। तो सुझाव हम से शुरू होता है। और मैं जानती हूँ कि मैं इस मे अकेली नहीं हूँ।